फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यांकोट में रामलीला मंचन शुरू, कांडा में जुटने लगी भीड़

Fri, 04 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर/ कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कांडा में रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धरमघर/ कांडा (बागेश्वर)। श्री रामलीला कमेटी स्यांकोट की ओर से बृहस्पतिवार की रात रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस तरह के आयोजनों से जहां लोगों को सीख मिलती है, वहीं आपसी सद्भाव भी बढ़ता है।
विज्ञापन


वहां राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता जन्म, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा वरदान मांगने के दृश्य का मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भौर्याल ने सभी का स्वागत किया। वहां अर्जुन भट्ट आदि थे। उधर कांडा की रामलीला में कृष्ण-गोपी संवाद की खूबसूरत प्रस्तुति हुई। वहां कमेटी के अध्यक्ष गुसांई सिंह धपोला ने दर्शकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें