फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनलगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
बागेश्वर के कनलगढ़ महोत्सव में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सुमटी बैसानी के मालूखेत मैदान में कनलगढ़ घाटी महोत्सव आयोजित किया गया। लोग कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से चार चांद लगा दिए। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों का लोगों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोक संस्कृति का संरक्षण होता है। उन्होंने महोत्सव संचालन में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने आयोजन की सराहना की। सहयोग देने की बात कही। कहा कि कनलगढ़ महोत्सव संस्कृति संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत सदस्य नान कन्यालीकोट रेखा देवी, कलावती दीवान ने भी आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह बघरी, संरक्षक लाल सिंह दीवान, दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र सिंह खेतवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें