फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित को रूचिकर बनाने में मददगार होगा अबेकस: सौन

विज्ञापन
बागेश्वर के डायट में अबेकस प्रशिक्षण के दौरान मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में आयोजित पांच दिनी अबेकस प्रशिक्षण का समापन हो गया है। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने कहा कि अबेकस खेल-खेल में गणित सीखने और सिखाने का बेहतर उपकरण है। इसकी मदद से गणित विषय को रुचिकर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि अबेकस की मदद से जोड़ना, घटाना सीखने के लिए बच्चों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कार्यशाला में जिले के तीनों विकासखंडों से 45 शिक्षकों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीडी पांडेय और मुख्य संदर्भदाता डॉ. मनोज चौहान ने कार्यशाला में पांच दिनों तक दिए गए प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया। डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी विद्यालयों को 12 अबेकस और अधिक छात्रसंख्या वाले विद्यालय को मास्टर अबेकस दिया जा रहा है। 18 जनवरी को जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से दो छात्र और एक अबेकस प्रशिक्षित शिक्षक भागीदारी करेंगे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहां पर डायट प्रवक्ता डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, संदीप कुमार जोशी, केपी चंदोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें