फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिन्नी महर, कुंदन कोरंगा के गीतों में झूमे लोग

विज्ञापन
राइंका देवतोली में आयोजित कमस्यार महोत्सव में नृत्य पेश करते कलाकार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राइंका देवतोली में आयोजित कमस्यार महोत्सव का दूसरा दिन लोक कलाकारों के नाम रहा। प्रसिद्ध लोक गायक बिन्नी महर और कुंदन कोरंगा ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक दल के कलाकारों और स्कूली छात्राओं ने भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने किया। लोक गायक राकेश खनवाल, बिन्नी महर, फौजी लक्ष्मण सिंह रावत और कुंदन कोरंगा ने दर्शकों की फरमाइश पर मेरो मॉर्डन कुमाऊं, क्रीम पौडरा घिसनि किलै नै, चांदी बटना दाज्यू कुर्ती कॉलर में, तेरो लहंगा आदि गीतों को गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों और छात्राओं ने लोकनृत्य पेश किए। महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी गायन किया। महोत्सव के अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि लोगों की सामूहिक भागीदारी और प्रयासों सेे महोत्सव को बेहतर बनाने में मदद मिली है। इस मौके पर क्षेपं सदस्य हयात सिंह डसीला, बीरेंद्र नगरकोटी, पंकज डसीला आदि मौजूद रहे।
कानूनी जानकारी दी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र सिंह की अगुवाई में महोत्सव में जागरूकता शिविर लगाया गया। लोगों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा आदि से सुरक्षा के लिए बने कानून और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें