फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफलीगैर में हुई बस की टक्कर से कैंटर चालक घायल

Sat, 18 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में बस, कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक घायल हो गया, हालांकि बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। मोड़ पर हुई भिड़ंत के कारण करीब एक डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


झिरौली थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह नौ बजे दिल्ली से बागेश्वर की ओर आ रही बस और हल्द्वानी को जा रहे कैंटर में काफलीगैर के पास भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक दीपक कुमार घायल हो गया। बस में सवार किसी यात्री को चोटें नहीं पहुंची।

टक्कर से बस, कैंटर के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कुछ छोटे वाहन तो निकल गए लेकिन बड़े वाहनों के निकलने लायक स्थान न होने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर झिरोली से एसओ दीवान सिंह बिष्ट जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इधर मंडलसेरा बाइपास में एक डंपर खेत में पलट गया। मंडलसेरा बाइपास में इन दिनों सड़क निर्माण के लिए सोलिंग करवाई जा रही है। शुक्रवार को निर्माण सामग्री लेकर गया एक डंपर खेतों में पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें