फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काभड़भ्योल की कटिंग पूरी, यातायात हुआ सामान्य

Tue, 08 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीबी की ओर से पिंडारी सड़क के चौड़ीकरण के तहत सर्वाधिक जोखिमभरा काभड़भ्योल की पहाड़ी का कटान सोमवार को संपन्न हो गया है।
विज्ञापन


पहाड़ी के कटान के साथ ही सड़क पर यातायात सुचारु हो गया है। पहाड़ी के कटने पर सारा क्षेत्र काभड़ग्वल देवता के जयकारे से गुंजायमान रहा।

पहाड़ी के बगैर किसी के नुकसान के कटने की खुशी में निर्माण पर लगे ठेकेदार ने आठ सितंबर को भंडारे का आयोजन किया है।

मालूूूम हो कि एडीबी की ओर से पिंडारी सड़क के चौड़ीकरण के दौरान आरे गांव के पास अत्यंत जोखिमभरे काभड़भ्योल की पहाड़ी का कटान पांच सितंबर से शुरू हुआ जो सोमवार अपराह्न पूरा हो गया है।

ठेकेदार प्रकाश जोशी ने पहाड़ी के कटान के लिए काभड़ग्वल के मंदिर में पूजा कर मन्नत मांगी थी। जोशी ने कहा कि भगवान ने उनकी सुनी और कटान के दौरान किसी प्रकार की क्षति नहीं होने दी।
विज्ञापन


यह उन्हीं की कृपा से संभव हो सका। मशीनों ने भी और बेहतर तरीके से काम किया। एडीबी के ईई पीएस बृजवाल ने बताया कि पहाड़ी का कटान हो चुका है। पहाड़ी को तीन मीटर तक काटा गया है।

 अब यहां से दो वाहन आसानी से आ जा सकेंगे। पहाड़ी के कटान के साथ ही सड़क पर यातायात भी शुरू हो गया है। कटान में ठेकेदार की टीम ने पूरी मेहनत की है।

ईई ने पहाड़ी के दौरान व्यवस्था बनाने में दिए गए सहयोग के प्रति प्रशासन, पुलिस, क्षेत्र के लोगों ओर वाहन चालकों के सहयोग का धन्यबाद ज्ञापित किया है।

इधर निर्माण कार्य पर लगे ठेकेदार जोशी ने बताया कि आठ सितंबर को मंदिर में पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने भंडारे में लोगों से बढ़चढ़कर शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन


 इधर पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने कटान के दौरान शांति व्यवस्था में दिए सहयोग के प्रति सभी का आभार जताया है।

 विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि ने पहाड़ी के निर्विघ्नपूर्वक कटने पर खुशी जताई है। उन्होंने विभाग और निर्माण पर लगे लोगों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें