फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ में ज्योति, पंकज, हिमांशु, सुनील, बबीता रहे प्रथम

विज्ञापन
बागेश्वर में हुई क्रॉसकंट्री रेस का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
रन फॉर क्लीन सिटी के तहत खेल विभाग ने गांधी जयंती पर जिला स्तरीय क्रॉसकंट्री दौड़ कराई। प्रतियोगिता में ज्योति, पंकज, हिमांशु, सुनील, बबीता ने प्रथम स्थान पाया। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने भागीरथी बाइपास से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें 300 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

क्रॉसकंट्री के अंडर-14 बालिका वर्ग में ज्योति कोंरगा, सौम्या भट्ट, रंजना दोसाद, सुमन नेगी, गीता मेहता, रीता दोगड़िया, अंडर-14 बालक वर्ग में पंकज कुमार, विवेक सिनौला, हिमांशु टाकुली, पल्लव मेहता, सुमित आर्या, सूरज सिंह क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालक वर्ग में हिमांशु सिंह, राहुल सिंह रावत, अनिल सिंह दानू, शंकर कुमार, अमन थापा, नवनीत भट्ट पहले से छठे स्थान तक रहे।
पुरुष ओपन वर्ग में सुनील कुमार, मनोज सिंह, जीवन चंद्र, हरीश चंद्र सिंह, पवन सिंह रावत, मयंक जोशी और महिला ओपन वर्ग में बबीता परिहार, कोमल, विशाल साह, खुशबू, कविता, प्रीति भंडारी क्रमश: पहले छह स्थान पर आए। सीडीओ एसएसएस पांगती ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये। दौड़ के बाद सफाई अभियान भी चलाया गया। यहां जयंती सिंह भाकुनी, जुबैद अहमद, गुंजन बाला, जगदीश जोशी, हरीश सोनी, ठाकुर सिंह राणा, नीरज कुमार पांडे, गौरव उपाध्याय, संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, बीबीता रौतेला, तनुजा आर्या, चनर राम, बसंत पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें