फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट पुल पर हर दस मिनट पर लग रहा जाम

Tue, 28 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट पुल पर लगे जाम का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कपकोट पुल पर अब हर दस मिनट पर जाम लग जा रहा है। यहां यातायात कंट्रोल के कोई इंतजाम नहीं होने से स्थिति और भी बदतर हो जा रही है। लंबे समय तक जाम लगने से जहां सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार 108 सेवा की एंबुलेंस भी जाम में फंस जा रही है। व्यापारियों और आम लोगों ने तहसील प्रशासन से यातायात कंट्रोल के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की है। 
विज्ञापन



मालूम हो कि पिंडारी सड़क पर सुबह से ही वाहनों की रेलमपेल रहती है। इससे कपकोट पुल पर सुुबह से ही जाम लग जा रहा है। पुल पर भराड़ी, कपकोट और बागेश्वर की तरफ से एक साथ कई वाहनों के आने जाने से यहां सुबह से ही जाम लग जा रहा है। जिससे सुुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। होटल व्यवसायी राजा शाही ने बताया कि बार-बार लग रहे जाम से हर कोई परेशान है। जाम में फंसे वाहनों के लंबे समय तक चालू रहने और उनसे निकलने वाले धुंए से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से यातायात नियंत्रण के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें