फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूहा बिलौना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया 

Wed, 22 Nov 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बिलौना जूनियर हाइस्कूल में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागनाथ बाल विद्या मंदिर जूनियर हाइस्कूल बिलौना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश कर सभी का दिल जीत लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर और साज सज्जा के लिए निधि से दो लाख देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत गाए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेड़ू पाको बारो मासा..., चंदना आए मेरो पहाड़ा... समेत कई गीतों पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।

प्रधानाचार्य पुष्पा मेहता ने वार्षिक आख्या पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत बोरा ने की। इस दौरान प्रबंधक घनानंद जोशी, ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया, इंद्र सिंह फर्स्वाण, दुर्गा अस्वाल, महेश नेगी, लक्ष्मी टाकुली, प्रकाश जोशी, धरणीधर जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें