फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटक्वाली, मानीखेत में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान

Tue, 28 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानीखेत, झटक्वाली क्षेत्र के लोगों ने इलाके  में शराब की दुकान खोलने के प्रयासों का कड़ा विरोध किया है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जबरन शराब की दुकान खोलने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन

झटक्वाली और मानीखेम इलाके के ग्रामीण यहां जिला मुख्यालय पहुंचे।

ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि प्रशासन के लोग शराब की दुकान के लिए इस इलाके में जगह तलाश रहे हैं, जबकि इलाके के सभी लोग दुकान खेालने का विरोध करते रहे हैं। खासकर महिलाओं में इसे लेकर काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में कहीं भी शराब की दुकान खोली गई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। ज्ञापन में देवलचौरा के प्रधान महेश धौनी, खुल्दौड़ी की प्रधान पारवती देवी, हरीश खेतवाल, बसंती देवी, नैन सिंह, रूप राम, कैलाश राम, मोहन सिंह, मोहनी देवी, देवकी देवी, जानकी देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें