बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में स्व. महेश सिंह थापा व स्व. बब्लू थापा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जोशी भोजनालय और ओपी एकादश के बीच मुकाबला हुआ जिसमें जोशी भोजनालय ने तीन विकेट से जीत हासिल कर ली।
मुख्य अतिथि भूपाल सिंह बघरी, विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी ने मैच का शुभारंभ कराया। ओपी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोशी भोजनालय की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला अल्मोड़ा अर्बन बैंक और खर्क टम्टा टीम के बीच खेला गया। बैंक की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मौके पर जगदीश नारायण, संजय थापा, नवीन शाही, दीपू मेहता, बृजेश कुमार आदि थे।