फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: पांच साल बाद लीती में जियो का मोबाइल टावर हुआ संचालित

Wed, 15 Feb 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के दूरस्थ इलाके लीती में पांच साल पहले लगा निजी संचार कंपनी जियो का मोबाइल टावर संचालित होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक सुरेश गढि़या ने मोबाइल टावर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लीती में लगे टावर से आसपास के क्षेत्रों के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों को संचार सेवा उपलब्ध होगी। लीती क्षेत्र में संचार सेवा लचर होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिलेगी। पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लीती क्षेत्र बीएसएनएल की संचार सेवा से जुड़ा था लेकिन सिर्फ टूजी के सिग्नल आने से लोग इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाते थे। लीती में पांच वर्ष पहले जियो का टॉवर लग गया था लेकिन संचालित नहीं हो पा रहा था। इस मामले को अमर उजाला ने लगातार उठाया था। लीती महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा ने अमर उजाला के साथ ही विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोंरगा, हरीश ऐठानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें