फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: ऑल्टो खाई में गिरी, एक घायल

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती घायल रणजीत सिंह। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कलना बैंड के पास ऑल्टो कार खाई में गिरने से चालक घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल चालक को खाई से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रणजीत सिंह कनवाल (50) पुत्र हिम्मत सिंह कनवाल निवासी कलना बागेश्वर से अपनी ऑल्टो कार (यूके 02टी, 1840) को लेकर घर पहुंचे। अपने घर के पास वह गाड़ी को रोजाना की तरह पार्क कर रहे थे लेकिन ब्रेक नहीं लगने से कार करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
ग्रामीणों ने वाहन को गिरते देखा तो मौके पर आकर घायल चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम भी पहुंची। तब तक चालक को बाहर निकाल लिया था। घायल चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार चालक को अधिक गंभीर चोट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें