बागेश्वर के ग्राम बोहाला में आयोजित सातूं, आठूं मेले में उमड़ी भीड़।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हरज्यू मंदिर परिसर बोहाला में आयोजित तीन दिनी सातूं, आठूं मेले का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। इसमें कई क्षेत्रों के ग्रामीण उमड़े। वहां कई टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
तीन फुट लंबे लच्छू की पार्टी, आरपी कांडपाल, नवीन, अजय, पूजा, कविता, प्रिया, मनोज आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। झोड़ा, छपेली, चांचरी की सुंदर प्रस्तुति से ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। कुछ महिलाएं और बच्चे कलाकारों की धुन में ताल मिलाकर नृत्य करने लगे।
वहीं चौगांवछीना के मुरलीउडियार क्षेत्र में भी दो दिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शनिवार को इसका शुभारंभ एसडीएम राकेश तिवारी ने किया। शनिवार को इसमें पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, विधायक चंदन रामदास, जिला पंचायत सदस्य एनएस गस्याल, समिति के अध्यक्ष शिवलाल टम्टा, सचिव विनोद टम्टा, जिला पंचायत रवि करायत, प्रधान शोभा टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल टम्टा, नवलकिशोर, हरीश बिष्ट आदि पहुंचे। इन सभी ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।