फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने मजदूर का पांव कुचला

Tue, 04 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार शाम पिंडारी सड़क के हाइडिल गेट के पास एक अनियंत्रित जीप ने सड़क पर खड़े एक मजदूर का पांव कुचल दिया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। मामले में अभी तक किसी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अलबत्ता पुलिस ने अपने स्तर से मामले में जांच शुरू कर दी है।

एसआई आरएस मेहरा के अनुसार लखीमपुर खीरी उप्र निवासी अर्जुन सिंह 17 वर्ष पुत्र लड्डू राम यहां मजदूरी करता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे पर जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच एक अनियंत्रित जीप ने उसका बांया पांव कुचल दिया। पीड़ित को आसपास के लोग तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जीप चालक घायल को उपचार के लिए खुद ही हल्द्वानी ले गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें