फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बंद सड़क को खोलने में लापरवाही पर जेई सस्पेंड

Sun, 15 Jun 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान बंद हुई धरमघर - सनगाड़ सड़क को खोलने में लापरवाही पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता को डीएम आशीष भटगाई ने तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसी मामले में सहायक अभियंता के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को धरमघर-सनगाड़ ग्रामीण मोटर मार्ग पर किलोमीटर एक से तीन के बीच मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। न तो जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई और न ही मार्ग को खोलने की दिशा में कोई प्रभावी प्रयास किए गए।
इस लापरवाही से नाराज डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित कनिष्ठ अभियंता जितेश मलकानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और सहायक अभियंता आशीष रावत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश पीएमजीएसवाई के उच्चाधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन का सबसे बड़ा दायित्व प्रभावित नागरिकों तक त्वरित राहत पहुंचाना होता है। इसमें कोताही क्षम्य नहीं है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से प्रभावित मार्गों को प्राथमिकता से खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी और मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें