फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई का वेतन रोकने के निर्देश, अधिकारियों को फटकारा

Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
तहसील दिवस में अपनी समस्या रखते फरियादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामा में आयोजित तहसील दिवस में 40 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराई। बड़ी पन्याली में बिजली पोल गिरने की शिकायत के बावजूद क्षेत्र भ्रमण नहीं करने पर जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। नाप भूमि का मुआवजा नहीं देने पर डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को फटकारा। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए एक पखवाड़े का समय दिया। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नौकोड़ी पान सिंह, शामा कुंदन सिंह ने शिकायत की कि लोनिवि, पीएमजीएसवाई ने सड़क के निर्माण में किसानों की नाप भूमि काट ली लेकिन मुआवजा नहीं दिया। डीएम ने दोनों विभागों के अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाकर प्रभावितों को मुआवजा शीघ्र देने, क्षेत्र के बंद कल्मठों और नालियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

भनार के प्रधान ने बिजली के झूलते तारों को कसवाने, बिल जमा करने के लिए शामा में काउंटर खोलने की मांग की। बड़ी पन्याली की नीमा देवी, कल्याण सिंह के घर के सामने बिजली का पोल के गिरने की शिकायत पर विभागीय अधिकारी को दो दिन में समस्या दूर करने और क्षेत्र का भ्रमण न करने के आरोप पर जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शामा-लीती की पानी की लाइन शीघ्र ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन


भनार के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने सुपरवाइजर की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए जिसपर डीएम ने सुपरवाइजर को फटकारा और कार्यशैली सुधारने को कहा। शेर सिंह की शिकायत पर पूर्ति अधिकारी को विद्यालयों में मध्याह्न भोजना का खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर आबकारी अधिकारी को शामा की मदिरा की दुुकान पर छापा डालने को कहा।

विधायक बलवंत भौर्याल ने ग्रामीणों से तहसील दिवसों में बढ़चढ़कर अपनी समस्याओं को रखने की अपील की। उन्होंने उद्यान विभाग के कार्यों की सराहना की। क्षेत्र में अधिक से अधिक होम स्टे बनाने को कहा। संचालन समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने किया।

वहां पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, सीईओ हरीश रावत, डीएचओ तेजपाल सिंह, डीपीआरओ पूनम पाठक, आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, ईई लोनिवि संजय पांडे, पीएमजीएसवाई पीसी जोशी, तहसीलदार मैनपाल सिंह, एआरटीओ पूजा नयाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें