बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन देते इंजीनियर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नई भर्ती में ग्रेड वेतनमान डाउन करने के आदेश के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। इंजीनियरों ने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर इस आदेश को अपने स्तर से वापस करवाने की मांग की। इंजीनियरों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं की नई भर्ती में ग्रेड वेतनमान कम किए जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। वहां पर जिलाध्यक्ष केएन जोशी, ललित कुमार, केशव सिंह, कैलाश चंद्र, योगेश कांडपाल, पूरन फर्त्याल, महेश पंत, चंचल कांडपाल आदि मौजूद रहे।