बागेश्वर। शुक्रवार को हुई बारिश से नदी गांव में जजी मार्ग के पास सड़क पर मलबा भर गया। वहां बिजली का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर मलबा भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुधारा, जबकि यूपीसीएल ने दूसरी लाइन से बिजली की आपूर्ति चालू कर दी है।
बारिश से खोली गांव में मनोहर राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने अपने भाई के घर में शरण ली है। पटवारी जगदीश परिहार ने मौका मुआयना कर लिया है। वहां संतोष कुमार के घर के आंगन की दीवार, रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रभावितों को मुआवजा देने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।