वन विभाग ने बिना अनुमति आरक्षित जंगल खोदने पर एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। यह जेसीबी एक टेलीकॉम कंपनी की ओएफसी केबिल डालने के लिए खुदान कर रही थी। मशीन संचालक पर जेसीबी के दस्तावेज भी नहीं थे।
जिले में इन दिनों ओएफसी केबिल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जेसीबी मशीन सड़क किनारे खुदान कर रही है। इधर पौड़ी बैंड के ऊपर रखोली में सड़क किनारे आरक्षित जंगल में जेसीबी से खुदान किया जा रहा है। इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने जेसीबी चालक से आरक्षित जंगल में खुदान करने की अनुमति और जेसीबी के दस्तावेज मांगे। चालक ने लिखित अनुमति और दस्तावेज होने से इंकार कर दिया। बगैर अनुमति जंगल खोदने पर टीम ने जेसीबी को सीज कर दिया है। रेंजर एसडी पांडे ने बताया कि अवैध खुदान पर जेसीबी सीज की है।