फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति आरक्षित जंगल खोदने पर जेसीबी मशीन सीज

Tue, 05 Feb 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
Jcb
विज्ञापन

वन विभाग ने बिना अनुमति आरक्षित जंगल खोदने पर एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। यह जेसीबी एक टेलीकॉम कंपनी की ओएफसी केबिल डालने के लिए खुदान कर रही थी। मशीन संचालक पर जेसीबी के दस्तावेज भी नहीं थे। 

विज्ञापन


जिले में इन दिनों ओएफसी केबिल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जेसीबी मशीन सड़क किनारे खुदान कर रही है। इधर पौड़ी बैंड के ऊपर रखोली में सड़क  किनारे आरक्षित जंगल में जेसीबी से खुदान किया जा रहा है। इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने जेसीबी चालक से आरक्षित जंगल में खुदान करने की अनुमति और जेसीबी के दस्तावेज मांगे। चालक ने लिखित अनुमति और दस्तावेज होने से इंकार कर दिया। बगैर अनुमति जंगल खोदने पर टीम ने जेसीबी को सीज कर दिया है। रेंजर एसडी पांडे ने बताया कि अवैध खुदान पर जेसीबी सीज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें