खाई में बोल्डरों के नीचे दबी जेसीबी।
- फोटो : amar ujala
निर्माणाधीन पोथिंग-शोभाकुंड सड़क पर चट्टान खिसकने से जेसीबी खाई में पलट गई। हादसे में बरेली निवासी चालक इरफान खान घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पोथिंग से शोभाकुंड के लिए पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
बीती शनिवार की शाम को सड़क कटिंग के दौरान एकाएक पूरी पहाड़ी और पेड़ टूटकर जेसीबी पर गिर गए। इससे जेसीबी मलबे के साथ खिसककर खाई में लुढ़क गई। चालक इरफान खान ने कूद मारकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसके पैर में चोटें आ गई। इरफान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।