फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावलकर ने किया सड़कों का किया निरीक्षण

Mon, 04 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अपर सचिव दिलीप जावलकर ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का मौका मुआयना किया। इनका निर्माण एडीबी वर्ल्ड बैंक और एडीबी आपदा के तहत हो रहा है। उन्होंने सड़कों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के इंजीनियरों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि मानक, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़कों की मानक के अनुसार कटिंग करके हॉटमिक्स, डामरीकरण के निर्देश दिए। लेटलतीफी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम के अपर सचिव जावलकर ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कपकोट, कांडा क्षेत्र में एडीबी वर्ल्ड बैंक, एडीबी आपदा के तहत निर्माणाधीन चल रही विभिन्न सड़कों में सानीउडियार रावतसेरा, कांडा मनकोट, भयूं गडेरा, भयूं गुलेर, कपकोट पोलिंग, ढालन खुनौली, कांडा मंतोली समेत अनेेक सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों के निर्माण अपेक्षित प्रगति न आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह इस्टीमेट के अनुसार सभी काम शीघ्र पूरा करें। निर्माण में मजदूरों की संख्या बढ़ाएं। जो काम जरूरी हैं और इस्टीमेट में नहीं हैं, उन्हें शामिल करने की कार्रवाई शीघ्र करें। किसी भी हिस्से में सड़कों की चौड़ाई कम नहीं होनी चाहिए। दूसरे दौरे में माप करने पर चौड़ाई कम मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जाए। गड़बड़ी मिलने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों का कटान मानकाें के अनुसार होने पर डामरीकरण शुरू किया जाए। शासन की मंशा के अनुसार सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा कर क्षेत्र के लोगों को यातायात का लाभ दिया जाए।

अपर सचिव जावलकर ने इंजीनियरों से कहा कि वे सड़कों का मुआयना कर कार्य की प्रगति से उन्हें अवगत कराते रहेें। वहां मौजूद अधीक्षण अभियंता एनएस हयांकी ने भी अधीनस्थ इंजीनियरों से निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर मजदूरोें की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें