फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरना, खबडोली और ताकुला रोड के जंगल धधके

Tue, 21 May 2019 12:02 AM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में ताकुल रोड पर जंगलों में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जंगलों में आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को भी बागेश्वर और ताकुला रोड के समीप जंगलों में आग लग गई। जंगलों की आग से निकले धुएं से शहर का सारा आसमान धुंधला हो गया।
विज्ञापन



सोमवार को वन विभाग के दफ्तर के समीप खबडोली और सरना, पौड़ी बैंड और धरमघर रेंज के जंगलों में आग लग गई। दफ्तर के समीप आग की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग की लपटे पास में स्थित मंदिर तक पहुंची, जिसपर किसी तरह काबू पाया गया। इधर रविवार देर रात ताकुला रोड किनारे पौड़ीधार और पालड़ीछीना के जंगलों में आग से काफी वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है। इसी तरह दोफाड़ रोड, गरुड़, कांडा रोड पर भी जंगल में आग की छिटपुट घटनाएं हुई। जंगलों में आग के धुएं की हालत यह थी कि आसमान भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। पूरा आसमान धुंधला हो गया था। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत टीम पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। आग लगाने वालों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है

पिंगलों और सिमसाल के जंगल में भीषण आग
गरुड़(बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेेंज के वनों में लगी आग बेकाबू हो गई है।  सिमसाल और पिंगलों में जंगल लगातार धधक रहे हैं। इधर जंगलों में लगी आग के कारण वन्य जीवों का रुख आबादी की ओर हो गया है। तिमुलपानी और सेलाबगड़ गांव में काकड़ का एक जोड़ा ग्रामीणों को आबादी में दिखा। कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग में जगह-जगह भारी मात्रा में पिरुल गिरा है। वन पंचायत सीमा द्वारा एकत्र पिरुल को ग्रामीण वाहनों से घर को ले जा रहे है। वन पंचायत सरपंच दिनेश लोहनी ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 से आसमान में छाया धुआं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें