बागेश्वर के मालरोड में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में जाम से निजात नहीं मिल रही है। संकरी सड़क और अतिक्रमण के कारण आएदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
शुक्रवार को भी सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। मालरोड लंबे समय तक जाम की जकड़न में रही। स्टेशन रोड, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल क्षेत्र में भी दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क किनारे वाहन खड़े करना लोगों की मजबूरी है। जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग सुविधाओं का विकास नहीं हो पा रहा है। नगर में पालिका सड़क पर दो पार्किंगों का संचालन करती है। एक निजी पार्किंग भी नगर में है। 60 वाहन क्षमता की दोमंजिली पार्किंग का निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुका पड़ा है।