बागेश्वर के माल रोड में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बरात के सीजन में बागेश्वर में जाम की समस्या और विकट हो गई है। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय की सड़कों में लगने का सिलसिला नहीं थमा। दिनभर जाम लगता रहा। जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय की संकरी सड़कें भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रही हैं। यदि सड़क पर एक बस या ट्रक गुजरे तो अन्य वाहनों के पहिए जाम हो रहे हैं। बरात के सीजन में वाहनों की आमद बढ़ने से नगर में जाम की समस्या बढ़ गई है। सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों के कारण जाम लग रहा है।
मंगलवार को भी नगर की सड़कों में कई बार जाम लगा। माल रोड, कांडा रोड, कपकोट रोड में जाम लगने से वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि यातायात नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को पास कराकर जाम खुलवाते रहे। जाम के कारण वाहन संचालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।