फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर में टैक्सी वाहनों के प्रवेश से लग रहा है जाम

Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यातायात पुलिस की सख्ती के बाद भी नगर में टैक्सियों का प्रवेश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नगर के कांडा रोड, पिंडारी रोड, गोमती पुल और माल रोड पर दिनभर जाम लगता रहा। जाम लगने से नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी भी परेशान रहे। दिनभर टैक्सी वाहन निर्धारित स्थानों की बजाय नगर में प्रवेश करते नजर आए। यातायात पुलिस ने भराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप 10 टैक्सी संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। यातायात निरीक्षक बलवंत कंबोज ने बताया कि नगर में बेवजह प्रवेश करने वाले टैक्सी संचालकों पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें