फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने महिला को मारी टक्कर लगा, जाम

विज्ञापन
बागेश्वर में शुक्रवार की रात को महिला को टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़ी कार के कारण लगे जाम में फं - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर चला गया। बीच सड़क वाहन खड़ा होने के कारण लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों बरातों का जोर है। वाहन चालक भी तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे नगर में एक वाहन चालक ने तेज रफ्तार से महिला को टक्कर मार दी। महिला एसबीआई तिराहे के समीप से गुजर रही थी। इस बीच तेज गति से आ रही कार महिला से टकरा गई। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और चालक गाड़ी खड़ी करके भाग खड़ा हुआ। इस बीच कुछ लोगों ने महिला के उठाकर निजी क्लीनिक में पहुंचाया। चालक के गाड़ी छोड़कर जाने से लंबा जाम लग गया। काफी देर बाद लोग चालक को पकड़कर लाए और उसने गाड़ी को सड़क के बीच से हटाया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाया। इधर, कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने कहा कि महिला को टक्कर मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें