फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सुख, शांति की कामना

Fri, 15 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
काशिलदेव की जय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के श्रीश्री 1008 काशिल देव मंदिर में आयोजित स्याल्दे बिखौती का मेला धूमधाम से मनाया गया। वहां पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा, अर्चना की। मंदिर में क्षेत्र की सुख शांति के लिए श्रद्धालुओं की ओर से सामूहिक रूप से गोदान किया गया। कन्या पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। शुक्रवार की सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद पूजा-अर्चना शुरू हुई। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंडितों से दुर्गा शप्तशती के पाठ कराए। कई लोगों ने अपनी मनौती पूूरी होने पर मंदिर में घंटियां अर्पित की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने भगवती माता, बाण देवता, कन्या बाली कुसुमा की पूजा करके चुनरी चढ़ाई। पुजारी मोहन चंद्र उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, ललित उपाध्याय, बबलू, बीनू, दीपक, हरीश, प्रकाश, चंद्रशेखर उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। पंडित चंद्रशेखर जोशी, गोविंद जोशी, पूरन जोशी, दिनेश जोशी आदि ने पूजा कराई। मेले में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा कपकोटी, महिमन कपकोटी, चंचल कपकोटी, दिलीप कपकोटी, गोपाल कपकोटी, फार्मेसिस्ट राजेंद्र कपकोटी, राजू कपकोटी आदि का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें