फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के लिए हुआ जगदीश का चयन

Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के होनहार खेल प्रतिभाओं में शुमार और बागनाथ फुटबाल अकादमी के खिलाड़ी जगदीश रावत का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के लिए हुआ है। होनहार खिलाड़ी की इस बड़ी सफलता से अकादमी से जुड़े पदाधिकारियों, परिजनों और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। मंडलसेरा, बागेश्वर के निवासी जगदीश रावत आनंदी एकेडमी के छात्र हैं। उनके पिता दीपक सिंह रावत और माता ललिता देवी ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। बागनाथ फुटबाल एकेडमी के कोच नीरज पांडेय ने बताया कि जगदीश ने हमेशा अनुशासन और कड़ी मेहनत को अपना मूलमंत्र माना है। सुंदर रावल, सचिव ललित कंवल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, दलीप मेहरा, महीपाल गढ़िया, विजय रावत, गीता कोरंगा, कविता खेतवाल, गरिमा आदि खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें