फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दलित युवक की हत्या के विरोध में एक घंटे का मौन उपवास

Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में दलित युवक केतन लाल की हत्या के विरोध में आंबेडकर सांस्कृतिक मंच और शिल्पकार समाज गरुड़ की ओर से मेलाडूंगरी में एक घंटे का मौन उपवास रखा गया। इस दौरान पूर्व प्रधान लक्ष्मण आर्य और प्रकाश कोहली ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं सभ्य समाज पर कलंक हैं। उन्होंने सरकार से मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में महेंद्र रावत, प्रकाश आर्य, राहुल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें