बागेश्वर। आईटीआई की प्रवेश परीक्षा रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में होगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। बागेश्वर के एसडीएम फिंचा राम चौहान ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी तरह के अस्त्र-शस्त्र लेकर कोई व्यक्ति नहीं चल सकता। वहां परीक्षार्थियों के अलावा दूसरों की भीड़ भी नहीं जुटने दी जाएगी। संपन्न होने तक धारा 144 परीक्षा प्रभावी रहेगी।