फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी में तैनात हवलदार का निधन, पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि

विज्ञापन
हवलदार महेंद्र सिंह पंचपाल। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। आईटीबीपी में हवलदार के पद पर कार्यरत बैकोड़ी गांव के मूल निवासी महेंद्र सिंह पंचपाल (49) पुत्र नारायण सिंह का बीमारी के कारण रविवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनका पुलिस सम्मान के साथ बागेश्वर के सरयू और गोमती के संगम पर अंतिम किया गया। उनका परिवार धरमघर में रहता है। हवलदार महेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह लंबे समय से पीलिया रोग से पीड़ित थे। वह दो दिन पूर्व ही गांव आए थे। रविवार को उनकी तबियत और अधिक खराब हो गई। दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया है। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके निधन से परिजन सदमे में हैं। गांव में शोक छाया है। रविवार देर शाम उनका बागेश्वर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कोसी (अल्मोड़ा) से आई आईटीबीपी की टुकड़ी से सशस्त्र सलामी दी। उनके कई रिश्तेदार मुनस्यारी से भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें