फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर पहुंचा निर्वाचन आयोग का रथ, मतदाता सूची में नाम चढ़ाने को किया जागरूक

विज्ञापन
बागेश्वर में नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के लिए प्रेरित करती टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी/गरुड़। उत्तराखंड निर्वाचन आयोग का जागरूकता रथ बागेश्वर पहुंच गया है। नुक्कड़ नाटकों और पोस्टरों के जरिए लोगों को मतदाता सूची में नाम चढ़ाने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को रथ के साथ आए वैभव और उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिये बागेश्वर, गरुड़, गागरीगोल और कौसानी के लोगों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम अवश्य जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। वहां पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश चंदोला, आलोक पांडेय, उमेश जोशी, डॉ. हरीश दफौटी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह, शंकर टम्टा, प्रकाश पांडेय, मनोज ओली आदि थे। इधर, गरुड़ में एसडीएम राजकुमार पांडे, स्वीप के सह नोडल अधिकारी आलोक पांडे, उमेश जोशी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, शंकर टम्टा, कैलाश पवार, डॉ हरीश दफौटी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें