फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में मंगलवार को फिर हुई बारिश

Tue, 04 Apr 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के नदीगांव में बारिश के दौरान सड़क पर बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। मंगलवार को एक बार फिर बारिश हुई। शाम करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि नगर की सड़कों पर जलभराव हो गया। मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में बारिश न होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। सुबह 10 बजे बाद मौसम खुला, धूप निकल आई थी। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। शाम करीब साढ़े चार बजे से जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने लगी। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक तेज बारिश हुई।
तेज बारिश ने एक बार फिर बागेश्वर नगर की ड्रेनेज व्यवस्था का पोल खोलने का काम किया। नगर के नदीगांव समेत तमाम सड़कों पर जलभराव हो गया। निकास नाली बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र से सटे मल्ला दानपुर और बिचला दानपुर क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। आसमान में सुबह से बादल छाए थे। हिमालयी क्षेत्र से सटे बिचला दानपुर के शामा, लीती, रातिर, हाम्टीकापड़ी, गोगिना, मल्ला दानपुर के कर्मी, सोराग, बदियाकोट, खाती, तीख आदि में मार्च प्रथम सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को इस इलाके में बारिश नहीं हुई।
अल्मोड़ा में छाए रहे बादल, दो डिग्री लुढ़का तापमान

अल्मोड़ा। जिले में मौसम का मिजाज बदला रहा और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंड का असर बना रहा। हालात यह रहे कि दूसरे ही दिन यहां का तापमान दो डिग्री लुढ़का है।

मंगलवार को अल्मोड़ा में पूरे दिन बादल छाए रहे और धूप नहीं खिलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड का असर बना रहा और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)दिन
दिन अधिकतम न्यूनतम

बुधवार 23 08

बृहस्पतिवार 22 09

शुक्रवार 15 10

शनिवार 14 07

रविवार 19 08

सोमवार 21 09

मंगलवार 19 07



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें