फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में फिर हुई बारिश

Mon, 13 May 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की शाम को जिले में एक बार फिर बारिश हुई। रविवार की शाम करीब सात बजे कपकोट के कई इलाकों में बारिश हुई। जिला मुख्यालय में भी शाम सवा सात बजे से काफी देर तक बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक लौट आई। घाटी वाले इलाकों में उमस से निजात मिली। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। लगातार हो रही बारिश से जंगलों में आग का खतरा फिलहाल टल गया है। रात तक बारिश का सिलसिला जारी था। संवाद
विज्ञापन

कौसानी, बैजनाथ में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, बैजनाथ, ग्वालदम में अपनाह्न बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। तहसील क्षेत्र में रविवार को मौसम काफी गरम रहा। अपराह्न बाद कौसानी, गरुड़, बैजनाथ, ग्वालदम में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश से गर्मी से राहत मिली। आसमान से धुंध हटने से पर्यटकोंं को हिमालय के साफ साफ दर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें