फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू-गोमती नदी को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी : डीएम

Thu, 11 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि सरयू और गोमती नदी को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में नमामि गंगे योजना के तहत जिला गंगा समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि 23 से 26 मई तक गंगा चौपाल, स्कूलों में क्वीज और पेंटिंग प्रतियोगिता, गंगा घाटों पर हाट, गंगा आरती की जाएगी। निकाय क्षेत्र बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 24 मई को बैजनाथ के ओपन थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओपन क्वीज के साथ ही बैजनाथ मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन होगा। प्रभारी सीईओ चक्षुपति अवस्थी को स्कूलों में गंगा स्वच्छता पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत वन विभाग ने जन जागरूकता कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, डीएसपी अंकित कंडारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, ईई जल संस्थान सीएस देवडी, ईई पेयजल निगम वीके रवि, नगरपालिका के ईओ सतीश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें