फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 कार्मिकों के नियुक्ति पत्र जारी किए

Sat, 04 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रिटर्निंग ऑफिसर,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर 11 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों के बारे में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के 106 कार्मिकों के नियुक्ति पत्र जारी किए। इसमें 34 सुपरवाइजर, 34 मतगणना सहायक और 38 माइक्रोआब्जर्वर शामिल हैं। दोनों विधान सभा सीटों की मतगणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। प्रत्येक विधान सभा के लिए तीन तीन पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।


कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने ने बताया कि मतगणना प्रात: आठ बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी उसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम की मतगणना होगी। मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण छह को राजकीय महाविद्यालय में होगा। द्वितीय प्रशिक्षण 10 मार्च को दिया जाएगा।  मतगणना स्थल के तीन स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। रिटर्निग ऑफिसरों को टेबिलेशन, स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन लाने के लिए कार्मिकों की नियुक्ति के निर्देश दिए। मतगणना के दिन मतगणना परिसर से अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा और शराब की दुकानें बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी,एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, कपकोट रविंद्र बिष्ट, गरुड़ एनएस नगन्याल, कांडा रिंकू विष्ट आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें