बागेश्वर। बागेश्वर तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में दोफाड़-बैड़ामझेड़ा सड़क निर्माण से आवासीय मकानों को खतरा होने का मामला उठा। पलायन बनलेख निवासी रमेश गिरि ने यह मामला उठाते हुए सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। एडीएम एनएस नबियाल ने लोनिवि के ईई डीएस कुटियाल को सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। मात्र पांच समस्याएं दरबार में उठीं।
तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में मंडलसेरा के राम प्रसाद आदि ने मार्ग क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाते हुए सुधारीकरण की मांग की। एडीएम ने नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार को कार्यवाही के निर्देश दिए। इन लोगों ने पानी की समस्या को भी उठाया। गंगा सिंह पागती ने कोटमन्या-बागेश्वर नियमित बस सेवा संचालित कराने और डाक सेवा को पूर्व की भांति अल्मोड़ा से संचालित कराने की मांग रखी। एडीएम ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ आरसी तिवारी, ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन आदि मौजूद थे। संवाद