फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन से आया युवक अभी रहेगा निगरानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हाल में बहरीन से लौटा गरुड़ के गागरीगोल का युवक तीन दिन से जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। वह 14 मार्च को घर आया था। जुकाम, बुखार की आशंका में उसने 20 मार्च को बैजनाथ अस्पताल में परीक्षण कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉ. सैय्यद अहमद अब्बास ने बताया कि उसमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन विदेश से आने के कारण अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस पर निगरानी रखी जा रही है। शीघ्र ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें