फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जिला अस्पताल को मिले 50 मास्क और 20 पीपीई किट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए बना आइसोलेशन वार्ड। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला अस्पताल में तीन आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। अस्पताल को विभाग से 50 मास्क और 20 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट मिल गए हैं। सेनेटाइजर और आवश्यक मशीनों की मांग की गई है।
विज्ञापन

भारत में भी कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में कोरोना से संक्रमित संदिग्ध मरीजों के लिए तीन आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। चीफ फार्मेसिस्ट गोविंद सिंह कोरंगा ने बताया कि विभाग से 50 सेनेटाइजर, 20 मास्क, ऑक्सीजन मशीन, सेक्शन मशीन की मांग की गई है।
शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना से सावधानी रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमित मामलों के बाद जिले में लोगों की मास्क और सेनेटाइजर के लिए मांग बढ़ गई है लेकिन बाजार में मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता नहीं हो सकी है। इस कारण कई लोग मुंह पर चुन्नी, कपड़े बांध रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सामान्य लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी नहीं है। केवल सर्दी-जुकाम और कोरोना से संबंधित लक्षण पाए जाने पर बचाव के लिए ही मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें