फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद भी नहीं बन पाई सिंचाई गूल

Mon, 06 Aug 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
ीएम के जनता दरबार में अपनी फरियाद सुनाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ओखलीसिरौद में वर्ष 2014 में शुरू हुआ गूल निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। गूल का निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चार साल बाद भी गूल नहीं बनने की शिकायत पर डीएम ने निर्माण की जांच के निर्देश दिए हैं।
 कठपुड़ियाछीना निवासी बहादुर राम टम्टा ने सोमवार को आयोजित डीएम के जनता दरबार में यह शिकायत दर्ज कराई। डीएम रंजना राजगुरु ने लघु सिंचाई के ईई से जानकारी ली, लेकिन ईई के जबाब से संतुष्ट न होने पर विभाग के निर्माण कार्य की जांच के निर्देश दिए। बहादुर राम टम्टा ने ओखलीसिरौद में तीन सालों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का मामला उठाया। कहा कि क्षतिग्रस्त योजना की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। कफौली के गोकुलानंद पांडेय ने झूलते बिजली के तारों से दुर्घटना की आशंका जताई। माणीखेत के लक्ष्मण गिरी ने वन सरपंच नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत की।  
विज्ञापन

जिपं सदस्य रवींद्र सिंह और क्षेपं सदस्य भूपाल सिंह रौतेला ने राइंका काफलीगैर में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली रहने का मामला उठाया। बदियाकोट ग्राम प्रधान केदार सिंह दानू ने एक माह मोबाइल टावर बंद होने और रिखाड़ी - बाछम - बदियाकोट मोटरमार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया। जीआईसी काफलीगैर के पीटीए नंदन सिंह रावत, क्षेपं सदस्य शेर सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2011 से इस विद्यालय में कोई भी प्रवक्ता नहीं है।
विज्ञापन

कपकोट के मंगल सिंह बिष्ट भूस्खलन से मकान को खतरा बताते हुए मुआवजा देने, गोपाल दत्त, शंभु दत्त ने कठपुड़ियाछीना- नायलमाफी-मन्याछीना सड़क के सर्वे में अनियमितता का मामला उठाया।  डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ जेसी मंडल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीपीआरओ पूनम पाठक, परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत, उपखंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें