फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे वाहनों के चालान

Wed, 30 Mar 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
वाहन चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कांडा में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कांडा में थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और एसआई शेर सिंह सामंत के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक मोटरसाइकिल सहित तीन वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने मोटर साइकिल सवारों से हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने और यात्री जीप चालकों से ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि कांडा क्षेत्र के सभी रूटों में नियमित अभियान चलाया जाएगा। इधर बागेश्वर जिला मुख्यालय में भी यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े एक दर्जन वाहनों के चालान काटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें