फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल से सिंचाई करने वालों का चालान करें 

Wed, 05 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार्यवाहक जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जलसंस्थान, जलनिगम, लोकनिर्माण विभाग, पावर कार्पोरेशन, पीएमजीएसवाई, एडीबी, वर्ल्ड बैंक आपदा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में पेयजल को सिंचाई में प्रयोग करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनका चालान करने को कहा। 
विज्ञापन


जलसंस्थान की समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद में पेयजल की किल्लत के संबंध में जानकारी लेते हुए ईई जलसंस्थान को जिन क्षेत्रों में पेयजल की ज्यादा समस्या है उन क्षेत्रों को चिन्हित कर पेयजल आपूर्ति टैंकरों से करने को कहा। जनपद में पंपिंग योजनाओं की पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए उन्होंने रिजर्व टैंकों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए ।  उन्होंने कांडा , कपकोट , गरुड़ के उपजिलाधिकारियों से उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें कि पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए। 

प्रभारी डीएम ने जलसंस्थान, पेयजल निगम, लोकनिर्माण विभाग को योजनाओं का ले आउट प्रस्तुत करने को कहा। लोनिवि सहित अन्य विभागों से बरसात से पूर्व तैयारियां पूरी रखने को कहा। लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई से वन भूमि हस्तांतरण मामलों के संबंध में जानकारी लेते हुए वन भूमि हस्तांतरण मामलों को समय से निस्तारित करने, मोटर मार्गों में खतरा बने पेड़ों को चिन्हित कर वन विभाग से संस्तुति प्राप्त कर पेड़ों को कटवाने की कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सभी पटवारियों को निर्देशित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सीएमओ से चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें