फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन अतिक्रमणकारियों के चालान अमर उजाला ब्यूरो

Thu, 23 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाते अधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने एक दर्जन अतिक्रमणकारियों का चालान किया। दुकान के आगे गंदगी मिलने पर एक व्यापारी से पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। 


जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर नगरपालिका और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। केएमओयू बस स्टेशन, दुग बाजार, अस्पताल रोड, एसबीआई तिराहे से गोमती पुल तक अभियान चलाया गया। इसके तहत अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों के चालान काटकर तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक दुकानदार की दुकान के आगे गंदगी मिलने पर उसका पांच सौ रुपये का चालान काटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पॉलिथीन की चेकिंग भी की गई। किसी दुकान में पॉलिथीन नहीं मिली। चेकिंग अभियान में नगरपालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत, एसएसआई गोपाल राम आदि अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण, गंदगी और पॉलिथीन को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें