फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से ठप पड़ा है कपकोट डाकखाने का इंटरनेट, कामकाज बाधित

विज्ञापन
कपकोट का डाकघर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट और भराड़ी डाकखाने का इंटरनेट 10 दिन से ठप पड़ा है। नेट नहीं होने से लेनदेन सहित अन्य सभी कार्य बाधित हो गए हैं। कार्यालय में वितरण करने वाली डाक डंप पड़ती जा रही है। ब्रांच कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। डाकखाने के कंप्यूटर शोपीस बने हैं, रोजाना ग्राहकों को कार्यालय से बैरंग लौटना पड़ रहा है। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि दूर दराज के गांवों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के बाद रुपये निकालने के लिए आने वालों को भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

24 ग्रामीण शाखाओं का कार्य भी प्रभावित
बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में संचार सुविधा नहीं होने से 24 डाकखानों की ग्रामीण शाखाओं का कार्य भी कपकोट और भराड़ी शाखा में होता है। कपकोट डाकखाने में नौ और भराड़ी में 13 ग्रामीण डाक शाखाओं के कर्मचारी ऑनलाइन कार्य करवाते हैं। इंटरनेट ठप होने से इन शाखाओं का कामकाज भी ठप पड़ गया है।
इंटरनेट नहीं होने से कपकोट और भराड़ी डाकखाने में कामकाज बाधित है। बीएसएनएल के अधिकारी को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन वह संविदा कर्मचारियों की हड़ताल होने की बात कर रहे हैं। बीएसएनएल के अल्मोड़ा कार्यालय को फोन से सूचना देने के बाद भी डाकखानों में इंटरनेट नहीं जोड़ा गया है। नेट नहीं होने से कर्मचारी और ग्राहक परेशानी का सामना कर रहे हैं। - प्रेम नाथ गोस्वामी, पोस्ट मास्टर कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें