फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज असों ने मारी बाजी

विज्ञापन
जीआईसी बागेश्वर में हुई क्विज की विजेता टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीआईसी में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज हुई। इसमें इंटर कॉलेज असों (कपकोट) की टीम ने प्रथम स्थान पाया। जीआईसी रवाईंखाल (बागेश्वर) दूसरे और जीआईसी गरुड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर रही इंटर कॉलेज असों की टीम 26 नवंबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान क्विज चार चक्रों में हुई। पहले चक्र में बहुविकल्पीय प्रश्न, दूसरे चक्र विजुअल राउंड, तृतीय चक्र रेपिड फायर, चौथा चक्र बजर राउंड में पूरा हुआ। संचालन प्रवक्ता अतुल लोहुमी और संगम साह ने किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी, समग्र शिक्षा के हेम जोशी ने प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय विज्ञान विक्ज प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन किया। जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर केदार सिंह कनौली, लक्ष्मी अंडोला, कमला टम्टा टीम प्रभारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें