फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कर्मियों का भी कार्य बहिष्कार  

Tue, 08 Jan 2019 10:38 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के एलआईसी दफ्तर में नारेबाजी करते बीमा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीमा कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर में बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। हड़ताल से बीमा, दावे, किस्तें जमा  जैसे कामकाम भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित बीमा कार्यालय पर एकत्रित कर्मियों ने केंद्र सरकार और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वेतन बढ़ोत्तरी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में नई भर्ती, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, भारतीय जीवन बीमा निगम और वित्तीय  संस्थाओं पर केंद्र सरकार की दखलंदाजी पर रोक लगाने, केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर अंकुश लगाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। 

इधर हड़ताल से दफ्तर का कामकाज ठप रहा। बीमा कराने, किस्त जमा और क्लेम करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां संदीप, गंगा सिंह, केडी जोशी, बीबी कांडपाल, मनु जैन, नंदन सिंह धामी, अमर सिंह आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें