फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेयजल योजना से जनवरी तक जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश

Thu, 18 Dec 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू नदी से कांडा क्षेत्र के 89 गांवों के लिए बन रही ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने योजना का औचक निरीक्षण कर पेयजल निगम को जनवरी तक जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के घिरौली से बन रही योजना का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था। मार्च 2025 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अब भी लोगों को इस योजना से पानी नहीं मिल रहा है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान डीएम कोंडे ने योजना की प्रगति, तकनीकी पक्ष और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को योजना के निर्माण और क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने को कहा। कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप अवशेष कार्यों को जल्द पूरा कर पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जल निगम के एई बीएस रौतेला, जेई चंद्र प्रकाश कर्नाटक, ललित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें