फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लाल चावल के लिए किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में साहसिक पर्यटन के नए स्थल विकसित करने और विंटर टूरिज्म के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कृषि विभाग को लाल चावल के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराने और उद्यान विभाग को शहद उत्पादन के लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने बैठक में लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी विभाग में लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन, प्राकृतिक संसाधन, सांस्कृतिक धरोहर, कृषि आधारित गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। जिले की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और हेली सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग एप्पल, कीवी और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों के विस्तार के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक और मार्केट लिंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व डीएम आकांक्षा कोंडे ने सीएम धामी का स्वागत किया। उन्हें जिले में संचालित हो रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें